ऊन: गागौर गांव के वृद्ध व्यक्ति से प्लॉट के नाम पर जालसाजी, 9 आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज
रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गागौर निवासी वृद्ध नरेशपाल ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही 9 लोगों राजेंद्र, गुड्डी, देवेंद्र, राजकुमार, धर्मेंद्र, पप्पू, गीता, महबूब और पवन के खिलाफ प्लॉट के नाम पर जालसाजी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने प्लॉट खरीदा था और आरोपियों ने उस पर कब्जा कर लिया।