वारिसनगर: मथुरापुर थाना पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेजा गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव से मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में मथुरापुर थाना कांड संख्या 87/24 के तहत श्रीकांत मिश्रा के पुत्र रंजीत मिश्रा को सोमवार की दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है उक्त जानकारी मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।