वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, चार मामलों का हुआ निष्पादन
वारिसनगर थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह आज भी संध्या 4 बजे सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने किया। पूछे जाने पर सीओ ने बताया कि आज के जनता दरबार में कुल 11 फरियादी पहुंचे हुए थे जिसमें से 04 मामले का निष्पादन किया गया। शेष 07 फरियादियों को अगले जनता दरबार में बुलाया गया है।