पटना ग्रामीण: IGIMS में नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पर अपमानित करने का आरोप
IGIMS में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। लगभग 450 छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया, जिससे अस्पताल में डॉक्टरों की एंट्री और एम्बुलेंस का रास्ता बाधित हो गया। छात्राओं ने प्रिंसिपल अनुजा डेनियल और वाइस प्रिंसिपल रूपाश्री दासगुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती