पाली: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पाली स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ किया गया महा रुद्राभिषेक
Pali, Lalitpur | Apr 16, 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर नगर के प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।