गिरिडीह: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, जब्त शराब को बरमसिया डिपो लाया गया
उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ गांवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जप्त अवैध शराब और सामग्री को गुरुवार को 4 बजे बरमसिया उत्पाद डिपो लाया गया। ड्रोन के सहयोग से गावाँ थाना के अंतर्गत सिजुवाई और ककड़ीयार गाँव में छापामारी की गई। छापामारी में चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवम् भट्टी को विनष्ट किया गया ।