गिरिडीह: तेलोडीह: मुखिया शब्बीर आलम के आवास पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच
तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम के आवास पर गुरुवार को 3 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सक डॉ० रितेश सिन्हा, जनरल फिजिशियन डॉ० इंतेखाब आलम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श , दवा वितरण, बी पी जांच ,शुगर लेवल जांच किया गया।,इस शिविर में लगभग 150 मरीजों ने अपना जांच एवं ईलाज करवाया।