गिरिडीह: कल्याणडीह से टावर चौक तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
कल्याणडीह से टावर चौक तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। बुधवार को 4 बजे पचंबा क्षेत्र में ठेकेदार ने कार्य के प्रगति की जानकारी दी ।बताया गया कि कुल 11.5 किलोमीटर लंबाई वाले इस परियोजना में अब तक लगभग 3.75 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि करीब 2 किलोमीटर कार्य शेष है।