गिरिडीह: टावर चौक पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची
टावर चौक स्थित पुराना नगर निगम परिसर स्थित दुकान को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ गुरुवार को 12 बजे पहुंची। इसका नेतृत्व खुद उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक कर रहे थे। मौके पर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम समेत अन्य निगम अधिकारी और भारी मात्रा में पुलिस जवान मौजूद थे।