बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर बाद जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जिला प्रशासन तैयारी में जुटा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में समीक्षा बैठक करेंगे वहीं रात्रि विश्राम देवीपाटन शक्तिपीठ पर करेंगे, मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह पूजन अर्चन के बाद लखनऊ रवाना होंगे। मंदिर पर भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है।