रफीगंज: बलार मोड़ पर यात्री शेड का निर्माण कार्य पूर्ण, राहगीरों को मिलेगी सुविधा
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलार पंचायत के ग्राम बलार मोड़ के पास यात्री शेड निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने इस यात्री शेड के तैयार होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार संध्या 7.30 में जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बलार मोड़ एक व्यस्त स्थान है।