दारू: दारू में हाथियों का आतंक, केले की फसल रौंदी, सुल्तानी-बड़वार पार कर पिपचो जंगल की ओर बढ़े, अलर्ट जारी
दारू में अब दो हाथियों का आतंक, पेटो में केले की फसल रौंदी, सुल्तानी-बड़वार पार कर पिपचो जंगल की ओर बढ़े; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट। दारू प्रखंड क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से अकेले तबाही मचा रहे हाथी के बाद अब ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आतंक का पर्याय बने इस इकलौते हाथी के साथ अब एक और नया हाथी जुड़ गया है।