बलरामपुर: सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
बलरामपुर बुधवार सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने अभियान की कार्ययोजना, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा विभागीय दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।