प्रतापगढ़: हर घर जल योजना के बाद राजपुरिया की सड़कें बदहाल, बारिश में गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण परेशान
जिले के राजपुरिया गांव में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांव की कई सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ बन गया है तथा आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत नल कनेक्शन के लिए