बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, अधिकारों में कटौती का विरोध
बिहार के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रतिनिधियों ने 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसी क्रम में 15 अप्रैल की दोपहर 2 बजे बख्तियारपुर प्रखंड सभागार में मोगलपुरा पंचायत के मुखिया सह और बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी के नेतृत्व में बैठक किया गया।