रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
रुद्रप्रयाग जनपद में बीती रविवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां तेज उफान पर बह रही हैं। बेलनी क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे स्थापित शिव प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न हो गई है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अलकनंदा चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।