रेवदर: रेवदर के मंडार में भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन, बिजली लाइन कार्यों पर रोक की मांग की, सौंपा ज्ञापन
Reodar, Sirohi | Apr 8, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने क्षेत्र में निजी कंपनियों द्वारा सिंगल फेज बिजली लाइन के नाम पर किए जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।यह ज्ञापन संघ की मासिक बैठक के बाद सौंपा गया, जो तहसील अध्यक्ष भंवरलाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।