राजपुर: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 19 अभियुक्त गिरफ्तार, 36500 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Jun 14, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। एससी एसटी एक्ट में 1, चोरी कांड में 3, शराब के सेवन में 12, शराब बरामदगी में 2, वारंट में 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।