गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, कस्बा बबराला में पुराना पेड़ उखड़कर गिर गया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6 बजे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को आवागवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कस्बा बबराला में मुख्य चौराहे के समीप पुराना पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं।