मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला और उसके परिजनों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, हालत गंभीर
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के धोर्रा गांव में सात माह की गर्भवती महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के कुछ महिला-पुरुषों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि हमले के दौरान उसके पेट पर भी कई वार किए गए। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर क