पूर्णिया पूर्व: अररिया में एएसआई राजीव रंजन मल्ल हत्याकांड मामले में पूर्णिया DIG ने की कार्रवाई, फुलकाहा थानाध्यक्ष को किया निलंबित
अररिया में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या मामले में पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने फलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और वाहन चालक होमगार्ड जवान अजय कुमार पासवान को निलंबित किया है। बताते चलें कि थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को सूचना जुटाने में विफल रहने और ड्यूटी में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है।