*थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी श्री सतीश शर्मा सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 10.09.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह के मु0अ0सं0 214/26 धारा 191(2),109(1), 115(2), 352 बीएनएस की विवेचना देखभाल क्षेत्र ,अपराध व अपराधियो के तलाश में वांछित में मामूर होकर सुखपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित *अभियुक्तगण 1. बृजेश यादव पुत्र स्व0 रामनगीना यादव 2. आशीष यादव पुत्र विनय यादव 3. शुभम यादव पुत्र तूफानी यादव 4. अनूप यादव पुत्र विनय यादव समस्त साकिनान तपनी ठीका थाना सुखपुरा जनपद बलिया* को हरिपुर नहर मार्ग के पास से समय लगभग 13.00 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*संबंधित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 214/26 धारा 191(2),109(1), 115(2), 352 बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया
*अभियुक्तगण का नाम पता -*
1. बृजेश यादव पुत्र स्व0 रामनगीना यादव साकिन तपनी ठीका,थाना सुखपुरा जनपद बलिया
2. आशीष यादव पुत्र विनय यादव साकिन तपनी ठीका थाना सुखपुरा, जनपद बलिया
3. शुभम यादव पुत्र तूफानी यादव साकिन तपनी ठीका थाना सुखपुरा, जनपद बलिया
4. अनूप यादव पुत्र विनय यादव साकिन तपनी ठीका थाना सुखपुरा, जनपद बलिया
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह थाना सुखपुरा बलिया ।
2. का0 सत्यम मौर्या थाना सुखपुरा बलिया ।
3. का0 अभिजीत पाण्डेय थाना सुखपुरा बलिया ।
4. का0 सौरभ शुक्ला थाना सुखपुरा बलिया ।
5. का0 विवेक कुमार थाना सुखपुरा बलिया ।
6. का0 दीनबन्धु यादव थाना सुखपुरा बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 10, 2026