डौण्डी: ढोर्रीठेमा शिविर में 745 आवेदनों का निराकरण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात
Dondi, Balod | May 22, 2026 सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के कई ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कुल 859 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 745 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।