नीम चक बथानी: 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
सरबहदा थाना क्षेत्र के नैली गांव में शुक्रवार की दोपहर में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत से अचानक धुंआ उठते लोग देखे तो खेत की ओर चिल्लाते हुए दौड़े तबतक आग की लपटे तेज हो चुकी थी। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। इसकी सूचना किसानों के द्वारा सरबहदा थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद अग्निशामक वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए