केसली: शास्त्री वार्ड और गांधी वार्ड में पुलिस ने दो लड़कों को सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा
Kesli, Sagar | Dec 26, 2024 पुलिस ने शास्त्री वार्ड एवं गांधी वार्ड में अलग-अलग स्थान पर दो लोगों को सट्टा पर्ची काटते हुए गिरफ्तार किया है, जिसमें रमजान खान के पास 950 रुपए और शंकर कोटी के पास से 750 रुपए सट्टा पर्ची सहित जब्त की है। दोनों पर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली कार्रवाई सट्टा - के विरुद्ध की है।