केसली: गौरझामर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Kesli, Sagar | Dec 25, 2024 गौरझामर थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र लोधी 20 निवासी जनकपुर थाना गौरझामर अपने खेत सोनपुर गया था। खेत के पास में झाड़ियां में एक सूखे पेड़ से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना परिजन ने गौरझामर पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।