केसली: नगर के तिलक वार्ड निवासी नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 4 लोगों के खिलाफ मामला कराया दर्ज
Kesli, Sagar | Dec 16, 2024 नगर के तिलक वार्ड निवासी एक नव विवाहिता ने दहेज में कार की मांग पूरी न कर पाने के कारण ससुराल पक्ष वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर पति, ननद एवं मौसी पर दहेज प्रताड़ना का मामला कायम कराया है। फरियादिया नव विवाहिता रचना चौरसिया ने पुलिस थाने में बताया कि उनकी शादी 18 अप्रैल 2024 को दमोह निवासी रोहित चौरसिया से हुई थी।