केसली: ग्राम चौराडोंगरी में 3 युवकों ने शराब पीकर तोड़ी खेड़ापति की मूर्ति, केस दर्ज
Kesli, Sagar | Dec 22, 2024 तीन युवकों ने खेड़ापति मां के मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति तोड़ दी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना महाराजपुर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंडित प्रतिमा को जांच में लिया और भागवत गौड़ की रिपोर्ट पर तीन युवकों को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है।