आरपत्थर एवं बुढ़ीघाट के बीच मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सड़क हादसे में बाइक सवार जयश्री गांव का कुंदन कुमार घायल हो गया। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। उक्त युवक चचेरे भाई के साथ सुड़िया झाझा स्थित शिव मंदिर में पूजा कर बाइक द्वारा घर लौट रहा था।