रिक्रिएशन क्लब फाजिल्क में कोका-कोला कंपनी के सहयोग से , दो आधुनिक डबल डोर फ्रिज लगाए
नरेंद्र वाट्स मिठ्ठा भाजी के प्रयासों से क्लब सदस्यों को मिली बेहतर सुविधा, सचिव अशोक कामरा ने जताया आभार
फाजिल्का,11 नवंबर(सोनू वर्मा): रिक्रिएशन क्लब फाजिल्का में सदस्यों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। कोका-कोला कंपनी द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र एंड कंपनी के माध्यम से तथा क्लब के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र वाट्स मिठ्ठा भाजी के विशेष प्रयासों से क्लब परिसर में दो नए आधुनिक डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्थापित किए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से लैस इन रेफ्रिजरेटरों से क्लब में आने वाले सदस्यों और मेहमानों को ठंडे पेय पदार्थों सहित अन्य रिफ्रेशमेंट की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल क्लब की व्यवस्थाओं में सुधार होगा, बल्कि सदस्यों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि रिक्रिएशन क्लब में किचन व्यवस्था, क्रॉकरी तथा अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सचिव अशोक कामरा ,उपप्रधान रूबी काठपाल, कोषाध्यक्ष विजय गगनेजा मुताबिक क्लब प्रबंधन का उद्देश्य सदस्यों को एक बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर क्लब के सचिव एवं फाजिल्का प्रेस क्लब के चेयरमैन अशोक कामरा ने कोका-कोला कंपनी, नरेंद्र एंड कंपनी तथा विशेष रूप से क्लब के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र वाट्स मिठ्ठा भाजी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र वाट्स के विशेष प्रयासों और सहयोग से क्लब को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास और सुविधाओं के विस्तार में सदस्यों का सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है।