गोरखपुर: होली को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ कोतवाली की अध्यक्षता में बैठक, परंपराओं के अनुसार होलिका दहन कराने पर बनी सहमति
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गोरखपुर के कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने की। यह बैठक एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें होलिका दहन समिति के आयोजक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीओ कोतवाली ने शासन की गाइडलाइंस से सभी आयोज