कोल: कलाई में चौथ ना देने पर नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को दुकान से खींचकर पीटा, CCTV वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Apr 17, 2025 कलाई में चौथ ना देने पर नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की है। नकाबपोश बदमाश बाइकों पर बैठकर व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में प्रवेश कर गए और व्यापारी को दुकान से खींचकर लात घुसे व लोहे की रॉड से मारपीट की है। फिलहाल व्यापारी के साथ की गई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।