जौनपुर: विसर्जन घाट पर पहुंचे डीएम ने लिया जायजा
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे विसर्जन घाट पर जाकर दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ जनपदवासियों के सहयोग से नवरात्रि पर्व श्रद्धा, आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।