लखीमपुर: सहकारी समितियों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले में चार सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जहां सहकारी समितियों के चुनाव में हो रही धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत की है ।