लखीमपुर: शहर के पोस्टमार्टम हाउस की बत्ती हुई गुल, जनरेटर के लिए मृतकों के परिजनों से की गई डीजल की मांग
लखीमपुर शहर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों की संवेदनहीनता का नया मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम हाउस की बत्ती गुल होने के बाद कई घंटे तक मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आरोप है कि मृतकों के परिजनों से जनरेटर में डीजल डलवाने के नाम पर पैसे की मांग की गई है। मृतकों के परिजनों ने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।