लखीमपुर: उमरिया के पास रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे हैं पति-पत्नी समेत दो वर्षीय बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
सीतापुर जिले के अंतर्गत लहरपुर थाना क्षेत्र के शेख टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद अहमद अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र के साथ उमरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी समेत 2 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।