लातेहार: नगर पंचायत अध्यक्ष ने धर्मपुर सब्जी मार्केट का जायजा लिया, सड़क जाम की समस्या दूर करने के निर्देश दिए
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने सोमवार को लातेहार शहर के बाइपास रोड स्थित धर्मपुर के पास सब्जी मार्केट का जायजा लिया। बताया गया कि अध्यक्ष को शिकायत मिली थी कि धर्मपुर सब्जी मार्केट के पास सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे ही ठेला और खोमचा लगाने से सड़क का अतिक्रमण हो रहा है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।