टाटगढ़: जर्जर सड़क से नाडा गांव का संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने निर्माण की मांग उठाई, जगह-जगह गड्ढों से सफर जोखिमभरा
Tatgarh, Ajmer | Jul 3, 2026 टाडगढ़। शुक्रवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार उपखंड की ग्राम पंचायत मालोता की बेर स्थित नाडा गांव तक जाने वाली सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई डामर परत के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के चलते रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी परेशानी का