कोल: हाथरस के व्यक्ति का शव काली नदी में संदिग्ध अवस्था में मिला, हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 हाथरस के व्यक्ति का शव अलीगढ़ की काली नदी में पड़ा मिला है। अकईपुर निवासी 42 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ भोला किसान थे और खेती-बाड़ी करते थे। भोला का साथी सोमवार को भोला को घर से बुलाकर लेकर आया था। मंगलवार शाम पुलिस के माध्यम से परिजनों को भोला का शव काली नदी में पड़ा होने की जानकारी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।