कोल: बघेल नगर में पति-पत्नी के विवाद के चलते पति ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 बघेल नगर में पति-पत्नी के विवाद में पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 37 वर्षीय नीटू मेहनत मजदूरी किया करते थे। परिजनों के मुताबिक नीटू शराब पीने का आदी था। मंगलवार को नीटू शराब पीकर घर आया था। मंगलवार शाम नीटू का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। पति-पत्नी के विवाद के चलते नीटू ने जहर खा लिया।