बक्सर: कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर 1 और निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर मिश्रा ने किया नामांकन, कुल 4 नामांकन हुए दाखिल
Buxar, Buxar | May 8, 2024 बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीएम अंशुल अग्रवाल के कार्यालय कक्ष में नामांकन के दुसरे दिन 1 और निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीपीआरओ ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर मिश्रा ने नामांकन किया। बता दें कि बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना निर्गत होने के बाद अब तक 4 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।