Public App Logo
हाथ में तिरंगा लेकर निकली जिलाधिकारी बस्ती बस्ती शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, "वंदे भारत" की गूंज से गूंजा पूरा शहर यात्रा की अध्यक्षता जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीआईओएस संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। #dmबस्ती #बस्ती #तिरंगा - Harraiya News