छतरपुर बस स्टैंड इलाके में प्रशासन का कड़ा एक्शन, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, बस स्टैंड के आसपास बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहनों के कारण यहाँ आए दिन भीषण जाम और सड़क हादसों की स्थिति निर्मित हो रही थी। प्रशासन ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि यदि दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण पाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।
#ChhatarpurNews #AntiEncroachment #BusStandChhatarpur #BulldozerAction #Bundelkhand #breakingnewstoday