अशोक नगर: कनारी चक्क पटवारी शिव पुरोहित पर रिश्वत लेकर कब्जा दिलाने का आरोप,पीड़ित किसानों ने विधायक से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर के शाढ़ौरा तहसील के ग्राम कनारी चक्क में दो ग्रामीणों ने हल्का नंबर-10के पटवारी शिव पुरोहित पर रिश्वत लेकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा दिलाने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ताओं का दावा है कि सीमांकन के बावजूद दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाया गया और उन्हें धमकियां भी मिलीं। शनिवार को दोपहर 1 बजे उन्होंने विधायक हरिबाबू राय को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।