किशनगंज: वन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन पर की कार्रवाई, जेसीबी किया ज़ब्त
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाका केलवाड़ा के वन खंड सीताबाड़ी क्षेत्र के मौजा नागोरी में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। यह कार्रवाई डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिक राव के निर्देशन में की गई। रेंजर दीपक चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर मशीन को कब्जे में लेकर समयनिया खड़ी कराई।