बाह: जैतपुर कलां में चंबल नहर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला और दो बच्चे गंभीर घायल
जैतपुर कलां में चंबल नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उदयपुर कलां निवासी माधुरी (26 वर्ष) और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि माधुरी अपने मायके टोडी पुरा से ससुराल लौट रही थीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण माधुरी को प्राथ