पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- अपनी वाहवाही लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कही गई बात
सदाकत आश्रम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे को लेकर अब बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपनी सफाई दी है। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण राहुल गांधी का विरोध कर रहे थे,लेकिन नेताओं के बीच अपनी वाहवाही लूटने के लिए कहा गया कि हमने भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।