ऊंचाहार: वाजिदपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के पास लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर गुरुवार की दोपहर, बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार रईस अहमद निवासी नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।