भोगनीपुर: मूसानगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 50 जोड़ो का हुआ विवाह, पूर्व राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
मूसानगर के अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 50 जोड़ो का विवाह कराया गया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पूर्व राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नव दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन महाकुंभ के समान पुण्य प्रदान करता है।