पीरो: वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, पीरो के अंचल अधिकारी को किया गया निलंबित
Piro, Bhojpur | Apr 19, 2026 प्रशासनिक महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीरो प्रखंड के अंचला अधिकारी लखेंद्र कुमार को वित्तीय प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई महालेखाकार, बिहार के मार्च 2026 के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना और वित्तीय कार्यों में लापरवाही के चलते की गई है।